गाड़ी में फंसा था शव एसडीआरएफ टीम ने निकाला परिजनों ने की पहचान 2 दिन से थे लापता

Share your love

जनपद पौड़ी गढ़वाल के पाबौ मंडल के भारतीय स्टेट बैंक शाखा सैंजी के  2 दिन से लापता ब्रांच मैनेजर  आईडी कार्ड और वाहन नदी में गिरा हुआ मिला 2 दिन से परिजन और शुभचिंतक कर रहे थे उनकी सर्चिंग अभी-अभी एसडीआरएफ के द्वारा गाड़ी में फंसा हुआ उनका शव निकाल दिया गया है परिजनों के द्वारा पहचान भी कर ली गई है

 

 

सर्चिंग कर दौरान पैन कार्ड, आधार कार्ड और परिचय पत्र मिला है । जिसपर ब्रांच मैनेजर अमित बिजेत्रा नाम अंकित है। सर्चिंग टीम को नदी में एक गाड़ी भी दिखी है। गाड़ी को सर्च किया जा रहा है। मैनेजर की नदी में डूबने की आशंका है। खोजबीन जारी है।

गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक सैंजी में कार्यरत शाखा प्रबंधक अमित बिजेत्रा कल देहरादून से श्रीनगर के लिए चले थे वह जब से पौड़ी ब्रांच से देहरादून के लिए चले थे तब से उनका संपर्क नहीं हो पाया था सोशल मीडिया पर उनके लापता होने की खबर चल रही थी जिसके बाद परिजनों के द्वारा पुलिस से संपर्क किया गया सर्चिंग टीम को सूचना मिली कि एक वाहन नदी में गिरा हुआ है उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर उनकी सर्चिंग की गई सर्चिंग टीम को उनका दुर्घटनाग्रस्त वाहन और आईडी कार्ड मिला है लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उनकी अंतिम लोकेशन ब्यासी में पाए जाने पर उनकी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही थी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.