रुद्रपुर: कांग्रेसियों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला, बोले जल्द से जल्द पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो सख्त करवाई, वीडियो

Share your love

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री के रुद्रपुर दौरे का विरोध करना कांग्रेस नेता को इतना भारी पड़ा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले इस कांग्रेस नेता की पुलिस ने बर्बरता से लाठियों से पिटाई कर दी। जिसमें कांग्रेस नेता नंदलाल का हाथ फैक्चर हो गया। इस घटना से गुस्साए कांग्रेसियों ने आज पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

आपको बता दें कि रूद्रपुर नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी कांग्रेस नेता नंदलाल रुद्रपुर के मुख्य चौराहे डीडी चौक के पास मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे व गुब्बारे उड़ाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। इसी दौरान एक दरोगा ने उन पर और उनके साथ मौजूद कांग्रेस नेता पर जमकर लाठियां बरसा दी जिसमें नंदलाल का हाथ फैक्चर हो गया।

https://youtu.be/0t3BAu7PjLg

आपको बता दें कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले नंदलाल की बर्बरता से पिटाई की जा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कांग्रेसियों के साथ-साथ समाज के लोग भी नंदलाल के समर्थन में सड़कों पर उतर आए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाने लगे।

वहीं कांग्रेस के नेताओं के द्वारा आज रुद्रपुर के मुख्य चौराहे डीडी चौक पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका विरोध दर्ज कराया कांग्रेसियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिसकर्मियों के खिलाफ अगर कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.