सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने किए बाबा बद्रीनाथ जी के दर्शन, प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्थाओं की करी सराहना !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

संवाददाता : करन सहगल

सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने आज बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन करे। उन्होंने अपनी पावन यात्रा के दौरान चमोली पुलिस के सेवा भाव और व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना करी।

अपनी तीसरी बद्रीनाथ यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 15-20 हजार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू और प्रशंसनीय हैं।

उन्होंने कहा कि इस पावन धाम की ऊंचाई और यहां की दिव्य व्यवस्थाओं को देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम साक्षात देवलोक में ही गमन कर रहे हों। कठिन परिस्थितियों में भी ड्यूटी पर तैनात जवानों का विनम्र और आत्मीय व्यवहार हर श्रद्धालु के मन में सुरक्षा और सम्मान का भाव जाग्रत करता है।

वहीं चमोली पुलिस का कहना है कि उनका संकल्प है कि बाबा बद्री विशाल के द्वार पर आने वाला हर भक्त सुरक्षित महसूस करे और अपने साथ सुखद स्मृतियाँ लेकर लौटे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.