उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान 3 एकड़ प्रति घंटे की दर से हटाया जा रहा अतिक्रमण
Share your love
देहरादून
सीएम धामी के अतिक्रमण हटाओ अभियान ने पकड़ी रफ़्तार, तीन एकड़ प्रति घंटे की दर से हटाया जा रहा है अतिक्रमण ।
तीसरे दिन अभियान में अकेले वेस्टर्न सर्किल का 77 हैक्टेयर जंगल कब्जा मुक्त
शिवालिक वृत ने किया 11 हैक्टेयर जंगल अतिक्रमण मुक्त
तीन दिन में कुल 222 एकड़ जंगल अतिक्रमण मुक्त किया गया

उत्तराखंड के जंगलों से अवैध कब्जेदारी मुक्त करने के अभियान में आज हल्द्वानी स्थित वेस्टर्न सर्किल के अंतर्गत हल्द्वानी, रामनगर,तराई फॉरेस्ट के तीन डिविजन क्षेत्र से आज 223 वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए वन अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालो को जंगल से खदेड़ दिया।
युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक हॉफ अनूप मलिक खुद मॉनिटरिंग कर रहे है। वे हर सर्किल की रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे है।
वन भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि सीएम उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में पिछले तीन दिन में सैटेलाइट साक्ष्यों के आधार पर अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चल रहा है।उन्होंने बताया कि करीब हर घंटे 3 एकड़ जंगल को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व से भी एक हैक्टर जंगल की जमीन खाली करवाई गई है ।केदारनाथ वन प्रभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 109 के मध्य दुग्तम तोक वन पंचायत मरोडा (दिवालीखाल) में अतिक्रमण का प्रयास कर ढाबा निर्माण किया जा रहा था जिसे तत्काल लोहवा वन क्षेत्र गैरसैण के वन कर्मियों के द्वारा हटाकर कर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।इसके अतिरिक्त गढ़वाल वन प्रभाग के दिवा रेंज में वन भूमि पर स्थित 10 दुकानें भी हटायें गये हैं ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
