देहरादून: किसान नेता राकेश टिकैत आज बुधवार को देहरादून पहुंचे। देहरादून प्रेस क्लब में राकेश टिकैत ने प्रेस कॉंफ्रेन्स कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध जारी रहेगा। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर देश और उत्तराखंड को बचाना है तो सभी को इसका समर्थन देना होगा।
आगे राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड में भी आंदोलन के तरीके अपनाने होंगे। बीजेपी सरकार पर वार करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि बीजेपी के राज में किसान बहुत परेशान हैं। कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की नहीं बल्कि उद्योगपतियों की सरकार है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
