लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

प्रदेश में वर्ष 2022 के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है और प्रदेश के कई हिस्सों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
इन्हीं आरोपों के बीच आज राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
नरेश बंसल ने कहा कि जिन राजनीतिक तत्वों को प्रदेश की जनता नकार चुकी है, वही आज अंकिता भंडारी मामले को दोबारा उछालकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ और राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस संवेदनशील मामले का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे कहीं न कहीं दिवंगत अंकिता भंडारी की आत्मा को भी ठेस पहुंच रही है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि अंकिता की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी, साथ ही एसआईटी का गठन कर एक-एक साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया।
उन्होंने यह भी कहा कि अब तथाकथित वीआईपी नाम को लेकर केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ही टारगेट किया जा रहा है, जो पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
