राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, कहा-‘जरूरत पड़ने पर एयर और सर्जिकल स्‍ट्राइक दोनों कर सकते हैं’

Share your love

पिथौरागढ़: केंद्रीय रक्षा मंत्री उत्तराखंड दौरे पर शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे, यहां शहीद सम्मान यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की. राजनाथ सिंह ने अपने ताजा बयान में पाकिस्तान  को चेतावनी दी है. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को कमजोर न समझे. अगर जरूरत पड़ी तो एयर और सर्जिकल स्‍ट्राइक दोनों कर सकते हैं. इस दौरान अपने संबोधन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की.

शहीद सम्मान यात्रा में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘अभी कुछ दिन पहले में गढ़वाल गया था. वहां जो मैंने उत्साह देखा वो काफी अद्भुत था. गढ़वालियों को उचित सम्मान मिलना चाहिए जो हमारी उतराखंड सरकार ने दिया है. इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम हैं और अगर सैन्य धाम बना तो यह पांचवां धाम होगा. इस धाम में शहीदों के घरों की मिट्टी होगी. सैन्य धाम में शहीदों और उनके गांवों के नाम भी लिखे जाएंगे.

राजनाथ सिंह ने कहा अभी दो दिन पहले मैं लद्दाख के सीमावर्ती इलाके में स्थित रिजांग ला में था, वहां 1962 में भारत-चीन के दौरान 13 कुमाऊं बटालियन के सैनिकों ने जो वीरता और पराक्रम का इतिहास लिखा है, उसके दर्शन करने का मुझे सौभाग्य मिला है. जब मैं रेज़ांग ला गया तो वहां मेरी मुलाकात रिटायर्ड ब्रिगेडियर आर.वी. जटार जी से हुई जो रिजांग ला की लड़ाई में कम्पनी कमांडर के तौर पर तैनात थे. इस उम्र में भी उनकी आंखों में जो देश प्रेम का जज़्बा था उसे देखकर स्वाभाविक रूप से मेरा हाथ उनके चरणों पर चला गया.

वन रैंक वन पेंशन पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि दशकों से OROP की मांग देश के पूर्व सैनिकों द्वारा की जा रही थी. जैसे ही मोदीजी देश के प्रधानमंत्री बने, हमने OROP की मांग को पूरा किया. शार्ट सर्विस कमीशन के जरिए सेना में आए अधिकारियों की शिकायत थी कि सेवा से मुक्त होने के बाद उन्हें रैंक लगाने की इजाजत नही थी, हमारी सरकार ने उनकी शिकायत दूर कर दी है.

पूर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़े मामले इसलिए अटके, भटके और लटके नहीं क्योंकि इसके लिए एक Dedicated Pension Grivances Cell है जिसमें 97 फीसदी मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा हो रहा है. पहले बैटल कैज्युलटी के मामलों में केवल 2 लाख रूपए की Ex-Gratia/एक्स ग्राशिया राशि ही दी जाती थी. हमने उसे चार गुना बढ़ा कर 8 लाख कर दिया है.

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.