अवैध खनन के विरुद्ध रायवाला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 02 लोडर अवैध खनन मे सीज

Share your love

थाना रायवाला जनपद देहरादून

अवैध खनन के विरुद्ध रायवाला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 02 लोडर अवैध खनन मे सीज

पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अवैध खनन / ओवर लोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त आदेश के क्रम में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के निर्देशन एवं  क्षेत्राधिकारी रायवाला  के निकट पर्यवेक्षण में रायवाला पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्र में अवैध खनन ,ओवरलोड के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है
उक्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 10.08.2023 को *सहा0 पुलिस अधीक्षक/थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा अवैध खनन ओवरलोड के विरुद्ध कार्यवाही हेतु स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया । गठित टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर हरिपुर कलां क्षेत्र से 02 लोडर को अवैध खनन में सीज़ किया गया।

सीज़ लोडर का विवरण

1- वाहन UK08CA8286 लोडर
चालक राजाराम पुत्र जगराम निवासी गली नं 5 हरिपुरकलां रायवाला ।

2. वाहन UK08CA6407 लोडर
चालक सचिन तोमर पुत्र अर्जुन सिंह निवासी प्रेम विहार चौक हरिपुरकलां रायवाला

*पुलिस टीम*
1-श्री जितेन्द्र मेहरा, सहा0 पुलिस अधीक्षक/थानाध्यक्ष रायवाला
2-उ0निरी0 ज्योति प्रसाद उनियाल
3-हे0कानि0 28 विमल
4-कानि0 1378 आशुतोष
5-कानि0 08 रवि
6-कानि0 1091 संदीप सैनी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.