थाना रायपुर पुलिस ने मात्र 12 घंटे में दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

 

दिनांक 11.05.23 को वादिनी ने थाना रायपुर मे एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनके घर लक्ष्मण प्रसाद आया तथा उनके पति के बारे में पूछने लगा उनके द्वारा बताया गया कि उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए हैं थोड़ी देर में आएंगे जिस पर वह अपने घर का काम करने लगी तो लक्ष्मण प्रसाद उनकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ छत में ले गया और कुछ देर बाद जब मे अपनी पुत्री को देखने छत पर गई तो लक्मण प्रसाद उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था और उन्हें देख कर भाग गया। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना रायपुर मे धारा 376भादवी व 5/6 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकारण कि गंभीरता को देखते हुये अभियुक्त कि गिरफ्तारी हेतु  थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व मे टीम गठित कि गई। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.05.2023 को अभियुक्त लक्ष्मण प्रसाद पुत्र अजीत राम निवासी इंद्रलोक संजय कॉलोनी डालनवाला देहरादून को 12 घंटे के अंदर रायपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.