उत्तराखंड में आफत में बारिश, चमोली कर्णप्रयाग नैनीसैण मोटर मार्ग में भरभराकर गिरा पहाड़, देखे वीडियो

चमोली: उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई रास्ते बंद हो गए हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने 22 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। बीते 24 घंटे के दौरान चमोली में सर्वाधिक 193.22 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जबकि चमोली के ही गैरसैंण में यह आंकड़ा 182.12 मिमी रहा। वहीं कुमाऊं के बागेश्वर में 142 और नैनीताल में 118 मिमी बारिश हुई है। 

वही चमोली कर्णप्रयाग नैनीसैण मोटर मार्ग में भरभराकर गिरा पहाड़ गिरने से सड़क बन्द हो गई है। सडक के दोनों ओर कई वाहन फंसे है। साथ ही कई गांवों का संपर्क भी कट गया है । यह सड़क लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग के अंतर्गत है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.