विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत ताल में पंचायत भवन के शिलान्यास पर खड़े हुए सवाल…!
Share your love
रिपोर्ट-मुकेश बछेती
पौड़ी-विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत ताल में पंचायत भवन के शिलान्यास पर ब्लाक प्रमुख ने सवाल खड़ कर दिए हैं। पंचायत में मंगलवार को ही प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने भवन का शिलान्यास किया था। प्रमुख ने कहा कि पंचायत में ग्राम प्रधान का पद रिक्त होने के बावजूद शिलापट पर प्रधान का नाम अंकित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम शिलापट पर अंकित नहीं किया गया है। जो जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार है। प्रमुख ने उच्च शिक्षा मंत्री पर विकास कार्यों में दलगत राजनीति को बढ़ावा दिए जाने का आरोप भी लगाया।
विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत ताल में विगत मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पंचायत भवन का शिलान्यास किया था। 24 लाख की लागत से बनने वाले इस भवन निर्माण के लिए 20 लाख पंचायतीराज विभाग व 4 लाख की धनराशि मनरेगा से खर्च की जाएगी। पंचायतीराज विभाग ने पंचायत को 20 लाख की धनराशि भी आवंटित कर दी है। लेकिन पंचायत भवन के निर्माण से पहले विवाद शुरू हो गया है। ब्लाक प्रमुख पाबौ डा. रजनी रावत ने शिलान्यास पर सवाल उठाए हैं। प्रमुख डा. रावत ने कहा कि शिलान्यास के पट पर ग्राम प्रधान का नाम अंकित किया गया है। जबकि ताल ग्राम पंचायत में प्रधान का पद रिक्त चल रहा है।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए ब्लाक से भी धनराशि आवंटित होनी है। बावजूद इसके शिलापट पर ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम अंकित नहीं किया गया है। जो मानक के खिलाफ होने के साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव है। ब्लाक प्रमुख डा. रावत ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री विकास कार्यों में दलगत राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। जो स्वस्थ परंपरा नहीं है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
