दिल्ली में पौड़ी निवासी 19 वर्षीय युवती के अपहरण हत्या और बलात्कार मामले में पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात

Share your love

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के छावला इलाके में 2012 में उत्तराखंड के पौड़ी निवासी 19 वर्षीय युवती का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए तीन आरोपियों को बरी कर दिया। हाईकोर्ट ने जिन आरोपियों को सजा ए मौत की सजा सुनाई थी उन आरोपियों की रिहाई को लेकर उत्तराखंड में जनता के बीच निराशा उत्पन्न हो गया है

वक्त की नजाकत को समझते हुए   इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोर्ट ने जो फैसला किया है, उस पर उन्होंने केस देख रहीं एडवोकेट चारू खन्ना से बात की है। साथ ही इस मुद्दे पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की गई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता हमारे देश की बेटी है और उसे न्याय दिलाने के लिए हम सब कुछ करेंगे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.