पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने संकरी मोरी में आयोजित होने वाले “विंटर फेस्टिवल” के उद्घाटन में सीएम धामी को किया आमंत्रित !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और 23 व 24 दिसम्बर 2025 को पर्यटन नगरी सांकरी (मोरी)में प्रथम बार आयोजित होने वाले विंटर फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रण दिया जहां मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को स्वीकार कर कार्यक्रम में आने के लिए आश्वस्त किया।

वही विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा की हमने निर्णय लिया है कि हरकीदून केदारकांठा, भराड़सर , देवक्यारा, चांगशील , सरूताल आदि जैसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल का मुख्य केन्द्र बिन्दु पर्यटन नगरी सांकरी में “विंटर फेस्टिवल “का आयोजन किया जाएगा जिससे देश और विदेश के पर्यटक यहां की संस्कृति ,खान पान, रहन सहन, मेहमान नवाजी को देखेंगे और अधिक उनके द्वारा अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।


विश्व के मानचित्र पर पर्यटन स्थल के रूप में सांकरी का नाम और अधिक प्रसिद्ध होगा जिससे पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होगा आर्थिक उन्नति से स्थानीय लोग सक्षम एवं मजबूत होंगे।


सरकार द्वारा 13 जिला 13 टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में सांकरी को चुना है और हमारा प्रयास है कि सांकरी को आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में दुनिया भर में विकसित करना है जिसके लिए यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

सांकरी जखोल तक मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया गया है बहुत जल्दी यह परियोजना भी पूर्ण होगी और अवस्थापना सुविधाओं का विकास भी होगा माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन से सांकरी को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा और एक अलग पहचान बनेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.