पंजाब: मोगा में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, धमाके के साथ लगी आग, पायलट की मौत

Share your love

मोगा: पंजाब के मोगा के पास गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसपी (हेडक्वार्टर) गुरदीप सिंह के अनुसार, हादसे में पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई। हादसा मोगा से करीब 25 किलोमीटर बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, विमान से नियमित प्रशिक्षण उडा़न पर था।

विमान के पायलट ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन छलांग लगाते समय विमान के किसी भारी उपकरण के टकराने से पायलट की मौत हो गई। सेना की एंबुलेंस खेत में मिले पायलट के शव को ले गई। सेना ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है।

रात करीब साढ़े नौ बजे गांव लंगियाना खुर्द में जोरदार धमाके से दहशत में आए ग्रामीणों के अनुसार, विमान जमीन के अंदर करीब पांच फुट तक धंस गया था। करीब सौ फुट तक विमान के टुकड़े फैले थे। उन्हें विमान के पिछले हिस्से को देखकर पता चला कि यह वायुसेना का विमान है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.