नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के प्रिंसिपल का तबादला अब यह बने प्रधानाचार्य

Share your love

उत्तरकाशी

नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) को नया प्रधानाचार्य मिल गया है। शनिवार को कर्नल अंशुमान भदौरिया ने संस्थान के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रधानाचार्य अमित बिष्ट के स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था

पिछले 23 वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे कर्नल अंशुमान भदौरिया नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) के  नए प्रधानाचार्य बने। कर्नल भदौरिया निम के 16वें प्रधानाचार्य हैं। पदभार ग्रहण कर उन्होंने संस्थान में तैनात प्रशिक्षक व अन्य कर्मियों से मुलाकात की

शनिवार को निम के नव नियुक्त प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने पदभार ग्रहण कर संस्थान में तैनात प्रशिक्षक व अन्य कर्मियों से मुलाकात की। भारतीय सेना की 6 पैरा एसएफ (विशेष बल) बटालियन में तैनात रहे कर्नल भदौरिया ने संस्थान को आगे बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.