उत्तराखंड में यहां बनाया गया जापानी विधि से कृत्रिम वन आज प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Share your love

हरिद्वार

आप अवश्य सोच रहे होंगे उत्तराखंड वन क्षेत्र बाहुल्य प्रदेश है अधिकांश भूभाग पर यहां वन है ऐसे में जापानी विधि से कृत्रिम वन बनाने की उत्तराखंड में क्या आवश्यकता पड़ गई देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में जापानी विधि से कृत्रिम वन बनाया गया है धर्मनगरी में विकसित किए जा रहे सिटी फॉरेस्ट (नगर वन) का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनलाइन उद्घाटन करेंगे। आनलाइन उद्घाटन के बाद नगर वन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

वन विभाग की ओर से कनखल स्थित दक्ष मंदिर के सामने गंगा के पार गंगा वाटिका को नगर वन बनाया जा रहा है। नगर वन बनाने के लिए वन विभाग की ओर से रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए हैं। जापान की मियावाकी विधि से यहां प्राकृतिक वन तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा वन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा के लिए कई अन्य कार्य भी किए हैं। एक पार्क भी बनाया गया है।

इससे पहले इस नगर वन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण दिवस पर करना था, ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.