दो दिवसीय दौरे पर भारत चीन सीमा पर अंतिम गांव माणा जा सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share your love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  दीपावली से  पहले 21 अक्टूबर को केदारनाथ आ रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार के केदारनाथ दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में दर्शन के उपरांत बदरीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने बदरीशपुरी भी जा सकते हैं यहां उनका रात्रि प्रवास भी रहेगा जिसके पश्चात वह अंतिम गांव माणा भी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं

प्रधानमंत्री मोदी का केदारनाथ और बदरीनाथसे विशेष लगाव है। एक दौर में उन्होंने केदारनाथ के नजदीक ही गुफा में साधना की थी। यही नहीं, जून 2013 की आपदा में तबाह हुई केदारपुरी का पुनर्निर्माण उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है।
वह लगातार पुनर्निर्माण कार्यों की स्वयं मानीटरिंग करते आ रहे हैं। केदारपुरी अब नए कलेवर में निखर चुकी है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर ही केदारपुरी की भांति बदरीनाथ धाम को भी निखारा जा रहा है। वहां भी प्रथम चरण के पुननिर्माण कार्य चल रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.