यूपी हरियाणा और उत्तराखंड के 78 भू माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी लिस्ट हो गई है तैयार

Share your love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद अब राजधानी देहरादून में सक्रिय माफियाओं पर पुलिस बड़ी कार्रवाई करने जा रही है
 पुलिस के द्वारा 78 भूमाफिया के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर में कार्रवाई करने जा रही है।
इन आरोपियों पर गैंगस्टर लगाए जाने के बाद जमीन फर्जीवाड़े से कमाई गई संपत्तियां कब्जे में ली जा सकेंगी। पुलिस ने इन सभी का आपराधिक इतिहास जुटा लिया है।
देहरादून की जमीनों के पुराने रिकॉर्ड सहारनपुर कमिश्नरी में हैं। हालांकि वहां काफी रिकॉर्ड नष्ट भी हो चुके हैं। इसलिए माफिया दून में जमीनों में दर्ज नाम की जगह फर्जी लोगों को मालिक बनाकर रजिस्ट्री कर देते हैं। कई बार दो या इससे ज्यादा लोगों के नाम पर एक ही
जमीन की रजिस्ट्री कर खरीदारों से रकम हड़प लेते हैं। इसलिए देहरादून पुलिस ऐसे भूमाफिया के खिलाफ कब्जे में लिया जाएगा। गैंगस्टर में कार्रवाई करने जा रही है।
इन 78 भू माफियाओं में यूपी और हरियाणा के आरोपी भी शामिल
जिन भूमाफिया की सूची तैयारी की गई है, उसमें उत्तराखंड के साथ यूपी और
हरियाणा के कई आरोपी शामिल हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इनका
आपराधिक रिकॉर्ड और संपत्तियों का ब्योरा जुटा लिया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर
की कार्रवाई होगी। इसके बाद प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर इनकी संपत्तियों कब्जे
में ली जाएंगी। कार्रवाई करते ही इनके नाम सार्वजनिक भी किए जाएंगे। मीडिया से बात करते हुए देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि जिलेभर में जमीन फर्जीवाड़े से पीड़ित बड़ी संख्या में लोग हर महीने पुलिस थाना चौकी और एसएसपी दफ्तर आते हैं। लिहाजा कुछ ऐसे भूमाफिया भी चिह्नित किए गए हैं, जिनके खिलाफ एक से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और उनके खिलाफ  लगातार शिकायतें आ रही हैं। इन पर गैंगस्टर लगाकर इनकी संपत्तियों को अब कब्जे में लिया जाएगा
जमानती धारा के कारण छूट जाते हैं भू-माफियाः भूमाफिया के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज होते हैं। लेकिन, यह जमानती धाराएं हैं। इसलिए वे आसानी से छूट जाते हैं। पुलिस के अनुसार, जिलेभर में 78 ऐसे भूमाफिया चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने कई लोगों से जमीनों के नाम पर फर्जीवाड़ा किया।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.