बड़ी कार्रवाई की तैयारी यहां के डीएफओ सस्पेंड मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन यह है पूरा मामला

Share your love

देहरादून

 

टॉस वन विभाग के पुरोला में अवैध कटान मामले में आखिर सरकार की बड़ी कार्रवाई लापरवाही के आरोप में डीएफओ टोंस सुबोध कला के निलंबन की फाइल पर मुख्यमंत्री धामी ने अनुमोदन दे दिया है  आज संभवत बुधवार को उसके आदेश भी हो जाएंगे

चकराता से पुरोला तक अवैध कटान को लेकर वन निगम के DLM सहित आठ पर कार्रवाई शुरू वही वन निगम के MD केएम राव ने बताया कि पुरोला में अवैध कटान मामले में DLM पुरोला रामकुमार लॉट प्रभारी नरेंद्र रावत वन उपज रक्षक मोहन सिंह लॉट प्रभारी सत्येश्वर लोहानी वन उपज रक्षक मुरकांडी प्रसाद अनुभाग अधिकारी पदम दास लॉट प्रभारी अजीत कुमार और वन उपज रक्षक विजयपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है
जांच में  डीएफओ सुबोध कला सहित वन विभाग के तमाम अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही मानी गई है जांच में सामने आया है कि वहां लंबे समय से अवैध कटान का खेल चल रहा था लेकिन वन विभाग की ओर से इसमें कार्रवाई नहीं की गई वन मंत्री सुबोध उनियाल  के अनुसार इस मामले में विभागीय अधिकारियों और जांच टीमों से मिले तथ्यों के आधार पर डीएफओ को भी कटान के लिए जिम्मेदार माना गया है जिसके आधार पर उनके निलंबन की फाइल तैयार की गई थी जिस पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है डीएफओ काला को सीसीएफ कुमाऊं कार्यालय में अटैच किया जा रहा है वही हल्द्वानी वन अनुसंधान मैं तैनात कुंदन सिंह को टोंस में नया DFO बनाया जा रहा है चकराता मामले में कालासर रेंजर फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है जबकि मामले में उच्च अधिकारियों की भूमिका की sit जांच की तैयारी है

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.