प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत हुए गोलीकांड का थाना प्रेमनगर पुलिस ने तीन दिन में किया खुलासा!

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

आज से 3 दिन पूर्व थाना प्रेमनगर पुलिस को कोलूपानी, कोटरा संतूर रोड स्थित एक निजी पेईंग गेस्ट (पी0जी) में रह रहे छात्र शशि शेखर पुत्र श्री नंदकिशोर यादव, निवासी झारखंड के सिर में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना प्रेम नगर में अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी ने गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये जिनका पालन करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया जिसमे घटना के समय घायल छात्र के साथ उसके कमरे में उसके मित्र शशि रंजन पुत्र प्रमोद कुमार यादव का मौजूद होना प्रकाश में आया।

पूछताछ करने पर शशि रंजन ने बताया कि घटना के दिन वो दोनो शशि शेखर के कमरे में बैठे थे। शशि शेखर ने उसे एक पिस्तौल दिखाया जिससे छेडखानी के दौरान उसके हाथ से गलती से पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और अचानक चली गोली सीधे शशि शेखर के सर में बाई तरफ लगी। उसने घबराहट में पिस्तौल, उसका मैगजीन तथा खोखा उठाया और जहां से शशि शेखर ने पिस्तौल निकाली थी वहीं वापस डाल दिया और वहां से बाहर आ। जिसके पश्चात अन्य दोस्तो की मदद से शशि शेखर को लेकर अस्पताल लाया गया।

घटना में अभियुक्त शशि रंजन की संलिप्तता प्रकाश में आने एवं अभियुक्त का घटना हेतु कोई मंशा ना पाये जाने पर अभियोग में धारा का संशोधन कर अभियुक्त शशि रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

घटना के अनावरण करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रेमनगर उपनिरीक्षक मोहन सिंह ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष रबियान, चौकी प्रभारी बिधौली उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल रोबिन सिंह, कांस्टेबल संदीप एवं कांस्टेबल अमरेंद्र शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.