थाना प्रेमनगर पुलिस ने युवती को आत्महत्या करने पर विवश करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार !

संवाददाता : करन सहगल

दिनांक 31.12.2024 को थाना प्रेमनगर पुलिस को एक युवती द्वारा अपने कमरे में आत्महत्या किए जाने के बारे में सूचना प्राप्त हुई l दिनांक 03/01/25 को मृतका के परिजनों द्वारा अभियुक्त नोग्लेनगनबा खुमान पुत्र खुमानथेम निवासी लीकाई इंफाल वेस्ट मणिपुर द्वारा वादी की पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना एवं आत्महत्या करने के लिए विवश करना के संबंध में थाना प्रेमनगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया l पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 04/01/25 को आडवाणी पुल, झाझरा से गिरफ्तार कर गया है l

अभियुक्त को गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रेम नगर पुलिस से महिला उप निरीक्षक निधि डबराल, कॉन्स्टेबल विजय एवं कॉन्स्टेबल अमित शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.