जॉलीग्रांट क्षेत्र में युवती द्वारा की गई आत्महत्या के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर चलेगा पुलिस का डंडा, पढिए पूरी खबर…
Share your love
संवाददाता: करन सहगल
दिनांक 07/02/2025 को जॉली ग्रांट स्थित पैराडाइज होटल में एक युवती द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या की गई थी, मैनेजर मनोज कुमार द्वारा फोन के माध्यम से अवगत कराया गया कि दिनाँक 06/02/2025 की रात्रि उनके होटल के रूम न0 107 में एक व्यक्ति प्रशांत कुमार पटेल पुत्र लाल चंद्र सिंह निवासी हतिघंन पूर्वा खास ददुनपुर इलाहाबाद उम्र 24 वर्ष हाल निवासी भानियावाला डोईवाला व एक युवती रुके थे, जिनके द्वारा होटल में अपनी पहचान संबंधित आईडी दी गयी थी, प्रातः दोनो होटल से चैक आउट कर चले गए थे, बाद में उक्त युवती द्वारा होटल में वापस आकर अवगत कराया गया कि उनका कोई सामान रूम में छूट गया है तथा उक्त सामान को लेने युवती वापस कमरे में चले गयी, जहाँ उसके द्वारा अपना रूम अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक रूम न खोलने पर होटल मैनेजर द्वारा अपने फोन के माध्यम से पुलिस चौकी जॉलीग्रांट को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस चौकी जॉली ग्रांट से पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहां पर होटल में कार्यरत कर्मचारियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे खोला गया। कमरे के अंदर मृतिका द्वारा चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी।
मृतका के परिजनों के संबंध में जानकारी करने पर उसकी दो बुआओं के जॉलीग्रांट क्षेत्र के रहने की जानकारी प्राप्त हुई, जिन्हें घटना की जानकारी देते हुए अन्य परिजनों के साथ जॉलीग्रांट चौकी पर बुलाया गया। घटना के संबंध में रानीपोखरी क्षेत्र में रहने वाले मृतका के दादाजी व उनके साथ आये अधिवक्ताओं द्वारा मृतिका के पिताजी के वर्तमान में बेंगलुरु में होने तथा उनके शाम तक देहरादून पहुँचने की जानकारी देकर उनके आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने के संबंध में अवगत कराया गया तथा पंचायत नामा व पोस्टमार्टम नही करने का अनुरोध किया गया।
पुलिस द्वारा होटल में लगी डीवीआर को कब्जे में लेते हुए सीसीटीवी फुटेजों की जांच की गई तो सीसीटीवी फुटेज में उक्त युवती अपने दोस्त के साथ दिनांक 6/02/25 के रात्रि में होटल में आते हुए तथा दिनाँक 07/02/25 की प्रातः दोनो वापस जाते हुए दिखाई दिए तथा घटना से थोड़ी देर पहले उक्त युवती के होटल में अकेले आने की फूटेज भी पुलिस को प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त दोनों के अतिरिक्त किसी अन्य का उनके साथ होटल में आना नहीं पाया गया।
अब तक कि जांच में मृतिका द्वारा स्वयं आत्महत्या किया जाना पाया गया है, मृतका के होटल का कमरा अंदर से बंद था, जिसको स्थानीय होटल संचालक, 108 के कर्मचारी व पुलिस टीम के द्वारा तोड़कर खोला गया, शव को फंदे से उतारकर हिमालय जॉली ग्रांट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा मृतका के दोस्त प्रशांत कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों द्वारा अभी तक घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
घटना के संबंध में कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मिथ्या व भ्रामक खबरें प्रचारित/ प्रसारित करते हुए लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उन्हें चिन्हित किया जा रहा है, जिनके विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
