थाना पटेल नगर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ निरंतर धरपकड़ जारी, एक हिस्ट्रीशीटर महिला समेत दो नशा तस्कर दबोचे
Share your love
संवादाता: करन सहगल
देहरादून: एक तरफ सारा देश कोरोना महामारी से जंग जीत रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो नशे की तस्करी कर लोगों की जिंदगी सेेेे खिलवाड़ कर रहे हैं ।
ऐसे तस्करों की धरपकड़ के लिए एसपी सिटी सरिता डोभाल व युवा सदर अनुज कुमार ने कोतवाली पटेेल नगर पुलिस को सख्त निर्देश दिए हुए हैं जिनका पालन करते हुए थाना पटेल नगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया ।
पहला मामला तब सामने आया जब गुरुवार को चैकिंग के दौरान नगर निगम कलोनी ब्रहमपुरी पुश्त वाली गली के पास से आरोपी नितिन उर्फ नाटू के कब्जे से 10.25 ग्राम अवैध स्मैक व 1300 रू. एंव आरोपी गोपाल के कब्जे से 10.00 ग्राम अवैध स्मैक व 1200 रू. की बरामदगी हुई । पूछताछ पर आरोपी नितिन और गोपाल ने बताया कि स्मैक वो बरेली उत्तर प्रदेश के अलग –अलग जगहों से लाए हैं और देहरादून में अलग–अलग स्थानों में बेचते हैं।
वहीं दूसरी तरफ ब्रहमपुरी लोहियानगर के पास से आरोपी उषा देवी पत्नी महेन्द्र सिह को 52 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गयाl अभियुक्ता के ऊपर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं ।
अभियुक्तों को पकड़ने में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी बाजार थाना पटेल नगर विवेक राठी, निरीक्षक कुंदन राम, कॉन्स्टेबल श्रीकान्त ध्यानी, कॉन्स्टेबल राजीव कुमार, कॉन्स्टेब आशीष नेगी, कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार, कॉन्स्टेबल शाहजाद, कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार, कॉन्स्टेबल शहजाद , महिला कॉन्स्टेबल प्रीती व महिला कॉन्स्टेबल कविता मौजूद थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
