महिलाओं को सुरक्षा देने सहित अपराधियों व नशेड़ियों पर पुलिस लगाये लगाम:एसएसपी पौड़ी
Share your love
पौड़ी-: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा पुलिस लाईन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जनपद में महिलाओं को गौरा शक्ति एप्प से जोड़ने, नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही,यातायात नियंत्रण व स्कूल कॉलेज से आते जाते युवतियों को छेड़ने वाले मनचलों के खिलाफ कार्यवाही करने को समस्त थाना स्तरीय पुलिस टीम सहित हर एक पुलिस कर्मी को अपने स्तर पर बेहतर प्रयास करने के आदेश दिए।

पौड़ी की नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा आज मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि उनके थानों में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं का निराकरण अवश्य करे,उनके साथ अच्छे से पेश आये। उन्होंने सभी पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस हर स्तर पर प्रयास करे व उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने। महिला हेल्प डेस्क हर हाल में क्रियाशील रहे। गौरा शक्ति एप्प में जोड़े गए ‘पॉश एक्ट’ के लिंक के तहत वह जनपद के निजी/सरकारी/अर्द्ध सरकारी/ निजी/दुकानों में कार्यरत महिलाओं का इसमे रेजिस्ट्रेशन करने व स्व पंजीकरण करने को कहा। जिसके अंतर्गत हर 15 दिनों में सभी महिलाओं की जानकारी लेते रहे। उन्होंने नशे के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने अजने थाना स्तर में नशे कारोबारियों के खिलाफ वृहद चेकिंग अभियान व कार्यवाही करें। किसी भी क्षेत्र में नशे कारोबारियों पर नकेल कसने को थाना प्रभारी उत्तरदायी होंगे। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को प्रोफेशनल पुलिसिंग करने के आदेश देते हुए जनपद में सक्रिय नशे करोबरियो,सटोरियों,अवैध हथियारों का धंधा करने वालो के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही करें ,उनकी गिरफ्तारी करे अथवा उनकी संपत्ति व अवैध तरीके से कमाई गयी संपत्ति को जब्त करने की कठोर कार्यवाही करे।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल/कॉलेज खुलने एवं बन्द होने के समय स्कूल कॉलेज परिसर के बाहर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों एवं पिंक यूनिट टीमों को मनचलों, अराजक/शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया। “एक साझू प्रयास, पुलिस वाला गुरजी का साथ” अभियान के तहत स्कूली बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सीखने को कहा गया।
समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने सर्किल एवं थाना क्षेत्रों में नियमित रुप से रात्रि चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया जिसकी जानकारी पुलिस कर्मी फोटोग्राफ के माध्यम से ग्रुप में साझा करेंगे।साथ ही बताया कि पुलिसिंग के दो पहलू होने चाहिये जिसमें अपराधियों के लिये अलग एवं फरियादियों के अलग पुलिसिंग होनी चाहिये।
यातायात के अनुपालन में उन्होंने सभी थाना प्रभरियों को निर्देशित किया कि ट्रैफिक पुलिस के इतर वह सभी भी अपने-अपने थाना स्तर की यातायात समस्याओं को खुद सुलझाएंगे।सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरीक्षक यातायात व सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षो को स्वयं रूटीन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों विशेषकर ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ड्रंक एण्ड ड्राईव, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना हैलमेट व दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही करने एवं ई-चालान मशीन से आँनलाईन के माध्यम से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
यातायात नियमो के पालन हेतु चेकिंग अभियान चलाने को कहा।हत्या, लूट, साईबर ठगी, चोरी एवं महिला अपराध से सम्बन्धित लम्बित अभियोगों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने को कहा।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी प्रभारियों व कर्मियों की समस्याओं से ड्यूटी के दौरान उनकव पेश आने वाली समस्याओं के बारे में पूछते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान को आदेशित किया।
उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रत्येक माह मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा करने तथा उनकी व्यक्तिगत/पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान उनसे मदद मांगने आने वाले के प्रति दोस्ताना, मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना होगा। बीट आरक्षी को बीट पुलिसिंग में सुधार करने, बीट रजिस्टर बनाने, बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी कर्मियों एक साथ एक टीम की तरह कार्य करने को प्रेरित करते हुए कहा कि वह सभी एक दूसरे का उत्साहवर्धन करे व सहायता करें तभी पुलिसबल सफलतापूर्वक अपने कर्तव्यों को अंजाम दे सकेंगे। उन्होंने सभी पुलिस टीम को लगनता से कार्य करने को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने को व्यायाम करने को कहा।
अन्य निर्देश-:
●बाहरी जनपदो से आने वाले आगंतुकों के विरुद्ध करें सत्यापन कार्यवाही ।
●मुख्यालय के स्तर से जो भी अभियान चलाये जा रहे हैं, उन पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
●सोशल मीडिया एवं मॉनिटरिंग सैल को जनपद में सोशल मीडिया पर निरन्तर कड़ी निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
●जिला चिकित्सालय पौड़ी द्वारा पुलिस लाईन पौड़ी में थानों से आये समस्त कार्मिको एवं सरकारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महोदया द्वारा अपनी आँखो का एवं स्वास्थ्य चेकअप करवाया गया। तत्पश्चात समस्त कार्मिकों द्वारा अपने स्वास्थ्य एवं आँखो का चेकअप किया गया। चैकअप के दौरान जिन्हे आँखों में दिक्कत थी, उन्हे चश्मा लगाने एवं जिन्हे अन्य स्वास्थ्य समस्या थी उन्हे दवाई देकर हायर डॉ0 से परामर्श लेने हेतु प्रेरित किया गया।
*इन्हें किया सम्मानित-:*
उनके द्वारा कोतवाली पौड़ी में नियुक्त आरक्षी मासंतु लाल को अपनी ड्यूटी बड़ी लगन व मेहनत से करने पर नकद पारितोषिक से सम्मानित किया गया।
माह अक्टूबर में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य आरक्षी टी0पी0 संतोष कुमार यातायात कोटद्वार, आरक्षी 248 ना0पु0 लायन कुमार थाना रिखणीखाल, आरक्षी 87 ना0पु0 संजय कोतवाली श्रीनगर, एवं आरक्षी 168 ना0पु0 मनोज कुमार थाना पैठाणी को एम्प्लॉई ऑफ द मंथ का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
