सीओ सदर अनुज कुमार के निर्देशन में थाना पटेल नगर पुलिस ने किया 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून: वर्तमान में बढ़ रहे अपराधों को लेकर उत्तराखंड पुलिस हमेशा से ही अपराध रोकने के लिए सजग रहती है। वही कर्फ्यू/लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने दिन रात एक कर रखा है।

वही पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में थाना एवं चौकी क्षेत्र में अवैध कारोबार एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान जारी है। वही मंगलवार को लालपुल तिराहा पीपीसीएल रोड मालदेवता से उ.नि. दीपक पंवार मय चीता कर्मियों द्वारा दौराने चैकिंग में आरोपियों को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ.नि. दीपक पंवार, कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार, कॉन्स्टेबल जगमोहन सिंह मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.