ऋषिकेश पंहुचे प्रधानमंत्री मोदी, देशभर के 35 पीएसए आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन

Share your love

ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे सेना के हेलीकाप्टर से एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर लैंड किया। पीएम मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पीएम केयर्स फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह देशभर में इस फंड से स्थापित 35 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन समाप्त। प्रधानमंत्री ने संबोधन के बाद मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने मंच से ही देशभर के 35 पीएसए आक्सीजन प्लांट का रिमोट से बटन दबाकर उद्घाटन किया। जिसमें ऋषिकेश एम्स में स्थापित 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता के पीएसए आक्सीजन प्लांट का भी उद्घाटन शामिल है।
  • मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह है। इसीलिए प्रदेश वासियों का उनसे लगाव है। उन्हें उत्तराखंड की हमेशा चिंता रहती है। उत्तराखंड को प्रधानमंत्री ने कई सौगात दी हैं।
  • मुख्यमंत्री धामी ने देश में आक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्‍यक्‍त किया।
  • मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंडवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का संबोधन समाप्त, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन शुरू।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश मे 92 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा रोटा वायरस, रेबीज़ की वैक्सीन को भारत आने में सालों लगे। लेकिन मोदी सरकार में स्वनिर्मित वैक्सीन हैं और कोरोना की वैक्सीन का उत्पादन कर आमजन तक पहुंचाने में चंद महीने लगे।
  • ऋषिकेश एम्स में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया संबोधित कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी को पुस्तक भेंट कर स्वागत किया
  • ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे नरेन्द्र मोदी।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.