बाहर योगा कर रहे थे लोग अंदर आराम फरमा रहा था गुलदार और फिर देखिए वीडियो

Share your love

खबर जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर की है जहां श्रीकोट गंगनाली में स्थित पार्क में गुलदार आराम फरमा रहा था पार्क में हलचल होता देख गुलदार पार्क  के बाथरूम में घुस गया सुबह-सुबह पार्क में घूमने आए लोगों ने गुलदार को बाथरूम में देख बाहर से कुंडी मार दी जिसके बाद गुलदार अंदर ही कैद हो गया गुलदार को बाथरूम में कैद होने की सूचना पर  पार्क में भारी मजमा लग गया लोग बाथरूम के छेद में से मोबाइल डालकर गुलदार का वीडियो बना रहे हैं वही सुबह के वक्त वन विभाग की टीम को भी सूचित कर दिया गया था लेकिन 3 घंटे से अधिक समय हो जाने के बाद भी वन विभाग की टीम सुबह-सुबह आराम फरमा रही है खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.