यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले हो जाए सतर्क, यातायात पुलिस कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई

Share your love

संवाददाता : करन सहगल 

विगत 02 दिवस के अन्दर दून पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करते हुए 25 गाड़ी की गयी सीज।

यातायात बाधित करने वाले तथा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा 156 वाहनो को टो करते हुए उनके विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई, इसी प्रकार शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 10 वाहन स्वामियों के वाहनों को सीज किया गया है। इसके अतिरिक्त ड्रोन की सहायता से यातायात को बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही व नियमो के उलंघन व यातायात अवरुद्ध करने वाले 15 वाहनों को सीज किया गया है l

आगामी नव वर्ष हेतु दून पुलिस द्वारा यातायात व सुरक्षा व्यवस्था हेतु सभी मार्गों पर बैरियर व चैकिंग प्वाइंट लगाते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.