उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल 12 का खिताब किया अपने नाम

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल 12 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पवनदीप राजन को सीएम पुष्कर सींह धामी समेत उत्तराखंड के कई मंत्री विधायकों ने बधाई दी है।

आपको बता दें कि कई जजों से लेकल अभिनेता और अभिनेत्रियां पवनदीप राजन की गायकी के फैन हो गए थे और पूरे देश में उनकी आवाज का जादू चला। पूरे देश के दर्शकों का भी समर्थन मिल रहा था

पवनदीप ने इंडियन आईडल में अलका यागनी के साथ भी प्रस्तुति पेश की। इससे पहले पवनदीप राजन साल 2015 में वॉइस ऑफ इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं । गायकी में उन्होंने अपना एक नाम कायम किया है। बता दें कि पवनदीप राजन को चमचमाती कार और 25 लाख रुपए मिले।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.