पौड़ी: मनसार मेले में कोरोना का साया, इस बार केवल पूजा अर्चना का आयोजन

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी: पौड़ी के कोट ब्लाक में हर साल मनसार मेले का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना

संक्रमण के चलते केवल पूजा अर्चना का कार्यक्रम ही रखा गया था।

आज लक्ष्मण जी के मंदिर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ध्वज (निशाण) को लेकर मां सीता मंदिर फलस्वाड़ी गांव तक गए। इस दौरान पौड़ी विधायक मुकेश कोली भी भी पूजा अर्चना में मौजूद रहे। वहीं मंदिर समिति के सचिव ने बताया कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए केवल मंदिर समिति से जुड़े लोग ही इस पूजा के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कोरोना नियमों का ध्यान रखते हुए इस बार मेले का आयोजन नही किया गया था। इसके मध्यनजर सूक्ष्म रूप से पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कि मंदिर समिति से जुड़े लोग और आसपास के ग्रामीण ही पूजा अर्चना में मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.