अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध पौड़ी पुलिस की धड़पकड़ लगातार जारी

Share your love

पौड़ी गढ़वाल

अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध पौड़ी पुलिस की धड़पकड़ लगातार जारी।

फिर पकड़ी कोटद्वार में 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

पौड़ी  श्वेता चौबे* के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

जिसके क्रम में दिनांक 28.08.2023 को जनपद की सीआईयू टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग सुखरों पुल के पास से अभियुक्त अभियुक्त जितेन्द्र सिंह रावत को 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपीलः-*

यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें सूचना देने वाले का *नाम गुप्त रखा* जायेगा।

*नाम पता अभियुक्तः-*
1. जितेन्द्र सिंह रावत पुत्र भगवान सिंह (उम्र-38 वर्ष), निवासी गली नं0-5 खूनीबड़, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल

*बरामद मालः-*
1. 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (चण्डीगढ ब्रांड)

*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0-183/2023, धारा-60 आबकारी अधिनियम

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 कमलेश शर्मा CIU
2. मुख्य आरक्षी श्री उत्तम सिंह चौहान CIU
3. आरक्षी श्री अशीष बिष्ट CIU
4. आरक्षी श्री हरीश CIU


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.