पौड़ी: पाटीसैण-थापली मोटर मार्ग पर खाई में गिरी मैक्स, दो की मौत

Share your love

पौड़ी: पौड़ी के एकेश्वर विकास खंड के पाटीसैण-थापली मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमे दो लोगों की मौत की खबर है। जानकारी मिली है कि मैक्स में पांच लोग सवार थे जिसमे से दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम पाटीसैण से थापली जा रही मैक्स (यूके 12टीए 2700) पाटीसैण से ढाई किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान थापली निवासी 33 वर्षीय सुदामा प्रसाद पुत्र चैतराम( वाहन स्वामी) और चालक संजय गुसाई पुत्र कुंवर सिंह ग्राम देदार 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि थापली निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र स्व. मनवर सिंह 55 वर्ष, रोशन सिंह बिष्ट पुत्र विजेंद्र सिंह 22 वर्ष व कुलदीप सिंह बिष्ट पुत्र स्व. चित्र सिंह 22 वर्ष घायल हो गये है। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया है उनका इलाज जारी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची औऱ जांच में जुट गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.