पौड़ी: कांग्रेस की महिला नेत्री डॉ ऋतू सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पेश की दावेदारी

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी: दो दिन पूर्व संपन्न हुई जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेस की समीक्षा बैठक के बाद आज कांग्रेस की महिला नेत्री डॉ ऋतू सिंह ने पौड़ी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पेश कर दी है।

पौड़ी के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ ऋतू ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस द्वारा 40% सीटें महिलाओं को देने की बात की जा रही है। इसी के मद्देनजर उन्होंने अब पौड़ी सीट से महिला के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार द्वारा लगातार जिला मुख्यालय पौड़ी की अनदेखी की गई है और अब जनता वर्तमान सरकार की भ्रष्ट नीतियों से त्रस्त होकर बदलाव करने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस समय पौड़ी विधानसभा को एक पढ़े-लिखे व्यक्तित्व वाले प्रत्याशी की तलाश है। डॉ ऋतू ने कहा कि वे पौड़ी विधानसभा की निवासियों को भरोसा देती है कि अगर कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास जताकर 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें मैदान में उतारती है। तो वे यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल कर जिला मुख्यालय पौड़ी का विकास सुनिश्चित करने की पहल शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि वे लगातार क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं से रूबरू होती रहती है ओर वे ग्रामीण इलाकों की समस्या से अवगत भी है और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का काम भी करेगी। इस दौरान दर्जनों की संख्या में कांग्रेस की महिला नेत्री मौजूद रही।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.