पौड़ी: आखिर बरसाती दौर में कहा रहेंगे आपदा प्रभावित लोग…!

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: पौड़ी में मानसून सीजन के इस दौर में उन आपदा प्रभावितों पर इन दिनों बडे संकट के बादल मंडारा रहे है जिनके भवन पिछली बरसात में पूरी तरह से धरासाई होकर जमीदोज हो गये थे। ऐसे आपदा प्रभावितों को कुछ सालों तक जिला प्रशासन ने खाली पडे सरकारी भवनों में ठहरने के लिये शरण तो दी गयी लेकिन अब इन्हे भवन खाली करने के नोटिस मानसून दौर थमाये जाने लगे हैं।

जिससे प्रभावितों को अब इस बात की चिंता हर दिन खाये जा रही है कि इस बरसाती दौर में वे आखिर ठहरें कहा? पौडी जिले में भी एक ऐसा ही परिवार इस विकट संकट से इन दिनों जूझ रहा है जिन्हे आपदा का मुआवाजा तक नसीब नही हो पाया और अब आपदा राहत में मिला भवन तक खाली करवाने के नोटिस प्रभावितों को जिला पंचायत विभाग द्वारा थमाये जा रहे हैं।

वहीं संबधित विभाग ने पुलिस को पत्र भेजकर भवन को अतिशीघ्र खाली करवाने के लिये पत्र भेजा है जिससे प्रभावितो के अति शीघ्र जिला पंचायत के पुराने भवन से हटाया जा सके । वहीं आपदा प्रभावित परिवार अब जिलाधिकारी से भवन को खाली करने के लिये 6 माह की मोहलत मांग रहा है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि तय सीमा के लिये ही प्रभावितो को भवनों में आपदा मानको के तहत ठहराया जाता है वही समय सीमा पूरी होने के बाद इन भवनों को खाली करवाने की कार्यवाही अमल में लायी जाती है ताकि आपदा दौर में बेघर हो चुके अन्य बेसहारा परिवारों के ठहरने के व्यवस्था भी बनायी जा सके और उन्हे उचित स्थान पर ठहराकर शरण दी जा सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि 6 माह तक परिवार को मोहलत दी जाये या नहीं इस पर वे विचार विमर्श करने के बाद ही फैसला करेंगे जबकि प्रभावितो को मुआवाजा किन कारणों से नहीं मिल पाया इसकी वे पडताल करवायेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.