कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने चंद्रबनी चौक स्थित कैफे में हुईं घटना में शामिल अभियुक्तों को किया गिरफ्तार !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

पटेलनगर नगर क्षेत्र में युवती से मारपीट करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने लिया हिरासत मे
कैफ़े में अपने दोस्तों ले साथ बर्थडे पार्टी में गयी थी युवती
कैफ़े में 02 अन्य पक्षो के बीच हुए हुए विवाद में बीच बचाव करने पर गलती से करछी लगने से चोटिल हो गयी थी युवती
देर रात कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई की चंद्रबनी चौक के पास brew कैफे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो जानकारी हुई कि कैफ़े के बाहर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक युवती माही पुत्री हरीश जेटली निवासी गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड देहरादून के सर पर चोट आई, जिसके उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। घटना के संबंध में युवती के भाई के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि पीड़ित युवती माही अपने साथियों के साथ brew कैफे चंद्रबनी चौक के पास वीकेंड पार्टी मैं अपने दोस्तों के साथ गई थी, जहाँ अन्य साथी पार्टी करने पहुंचे। पार्टी के उपरांत आयुष पवार व उसके साथियों पंकज रावत, हिमांशु सिंह व मानव गुप्ता का कैफ़े के बाहर पार्किंग से वाहन निकालने के दौरान सोहेल व तीन अन्य युवकों से बहस और हाथपाई हो गई। इस दौरान पीड़ित युवती के साथी गौतम तथा कैफ़े मालिक के द्वारा बीच बचाव करने के दौरान गलती से पास खड़ी माही के सर पर करछी से चोट लग गयी।
युवती के सर पर चोट लगी देख कर आयुष रावत व उसके अन्य साथी मौके से भाग गये। घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तो पंकज रावत,हिमांशु तथा सूरज राणा को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
