कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति की गुमशुदगी/अपहरण की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 2 किए गिरफ्तार!
Share your love
संवाददाता करन सहगल

दिनांक 07-02-2025 को वादनी सुश्री निधि राठौर पुत्री श्री श्याम लाल निवासी पीठावाला, चंद्रमणी पटेलनगर देहरादून थाना कोतवाली पटेलनगर पर गुमशुदगी अंकित करायी कि उनके पिताजी श्री श्याम लाल गुरुजी अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या: यू0के0-07-डीटी-1685 से बिना बताए घर से कहीं निकल गये थे, जिन्हे उनके द्वारा अपने सभी रिश्तेदारो के यहाँ व संभावित स्थानों पर तलाश किया गया, पर उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बुजुर्ग व्यक्ति की गुमशुदगी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम करते हुए थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 71/2025 धारा 140 भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश मे आया कि श्री श्यामलाल गुरुजी द्वारा घर से निकलने से पूर्व किसी गीता नाम की महिला से फ़ोन पर बात की थी, जिस पर सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित करने पर गुमशदा श्यामलाल व उक्त महिला के मध्य घर से निकलने के बाद 03 से 04 बार और बात होना प्रकाश में आया, साथ ही गुमशुदा श्यामलाल गुरुजी व उक्त महिला तथा उसके पति की लोकेशन के भी एक ही स्थान पर होने की जानकारी मिली।
मामले की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा गुमशुदा श्यामलाल की तलाश हेतु उनके घर व आस पास के मार्गाे की सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया, तो गुमशुदा श्यामलाल का घर से निकलकर अपनी मोटरसाइकिल से किशन नगर चौक होते हुए उक्त महिला के घर के पास तक जाना प्रकाश में आया, लेकिन गुमशुदा श्यामलाल गुरु जी के वापस आने की कोई भी फुटेज पुलिस को प्राप्त नही हुयी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त सन्दिग्ध महिला गीता व उसके पति के सम्बंध में जानकारी की गई तो उक्त दोनों का अपने घर से फरार होना तथा दोनो के मोबाइल नंबरो का बंद होना पाया गया।
सर्विलांस के माध्यम से जानकारी में कुछ अन्य सन्दिग्ध नम्बर प्रकाश मे आये, जिनसे दोनो संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा श्याम लाल की गुमशुदगी के बाद संपर्क किया गया था। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध महिला गीता के मायके देवबंद सहारनपुर दबिश देते हुये उसके भाई अजय कुमार पुत्र रामपाल को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसने गीता तथा उसके पति हिमांशु चौधरी द्वारा गुमशुदा श्याम लाल की हत्या करने तथा उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी धनराज चावला पुत्र संजय चावला निवासी कैलाशपुर कॉलोनी थाना देवबंद सहारनपुर के साथ शव को ठिकाने लगाने की बात बताई गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त धनराज चावला को देवबंद सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तो को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर उनका 03 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम अजय कुमार पुत्र रामपाल निवासी कायस्थ वाडा, सनी कॉलोनी,मुकरबा रोड देवबंद सहारनपुर एवं धनराज चावला पुत्र संजय चावला निवासी कैलाशपुर कॉलोनी थाना देवबंद सहारन्पुर…..
घटना में शामिल वाँछित अभियुक्तों के नाम गीता पत्नी हिमांशु एवं हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश निवासी नई बस्ती, सुनहरा रोड, रुड़की हरिद्वार है…
अभियुक्त हिमांशु देहरादून के एक प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान का एमबीबीएस का छात्र है…
अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली पटेल नगर पुलिस से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश दत्त, आईएसबीटी चौकी प्रभारी उ०नि० देवेश खुग्साल, उ०नि० दीनदयाल सिह, हेड कानि0 मनोज कुमार, हेड कानि0 दीप प्रकाश, कानि0 अरशद अली, कानि0 विकास कुमार, कानि0 आबिद अली,कानि0 हेमवन्ती नन्दन बहुगुणा एवं कॉन्स्टेबल विनोद बचकोटी शामिल थे…
एसओजी देहरादून से प्रभारी एस0ओ0जी0 देहरादून निरीक्षक विनोद गुसाँई, उपनिरीक्षक कुन्दन राम, उपनिरीक्षक विनोद राणा, हे0कानि0 किरन कुमार, कॉन्स्टेबल ललित कुमार, कॉन्स्टेबल विपिन राणा, कॉन्स्टेबल पंकज कुमार,कॉन्स्टेबल अमित कुमार, कॉन्स्टेबल नरेन्द्र, कॉन्स्टेबल लोकेन्द्र एवं कॉन्स्टेबल आशीष शर्मा शामिल थे….
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
