क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार के तत्वधान में पटेल नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अवैध चरस के साथ एक और नशा तस्कर दबोचा

Share your love

देहरादून: देहरादून जिले में इन दिनों पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत शनिवार की रात्रि को अभियुक्त विजयपाल पुत्र अतर सिंह निवासी इस्लामपुर बिहारीगढ़ सहारनपुर को 150 ग्राम अवैध चरस के साथ आर्मी ग्राउंड चंद्रमणि रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त विजयपाल उपरोक्त के विरुद्ध थाना पटेल नगर में धारा 8/20 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पुलिस टीम

SI राकेश चौधरी
का0 1199 प्रमोद कुमार
कांस्टेबल 652 कैलाश पवार
कोतवाली पटेल नगर


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.