पारस दून हॉस्पिटल की ओर से पुलिस को बाँटी गई गर्म टोपी

देहरादून: देहरादून में आज पारस दून हॉस्पिटल की ओर से धारा चौकी में गरम टोपी वितरित कर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना कोतवाली के एसएचओ शीशपाल नेगी व धारा चौकी इंचार्ज शीशपाल राणा ने पारस दून हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा से ही जनता की सेवा में लगी रहती है लेकिन जब कोई संस्था या समाजसेवीयो के द्वारा पुलिस को उपहार भेट किया जाता है।तो उनका मनोबल ओर भी ज्यादा बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि पारस दून हॉस्पिटल के सभी स्टाफ जनों का वह तह दिल से धन्यवाद करते हैं और ऐसे ही वो समाज के हर वर्ग के लोगों की मदद करते रहे। इस अवसर पर पारस दून हॉस्पिटल के डायरेक्टर नोमान रजा, पारस दून हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण कुमार सैनी, नौशाद अली आदि उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.