राजीव गांधी कॉन्प्लेक्स के सौन्दर्यकरण हेतु पंकज मैसौन ने करी मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात !

लोकजन टुडे, ब्यूरो

आज राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के उत्तराखंड सदस्य /दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन ने नगर निगम में मेयर सौरभ थपलियाल से भेंट की और राजीव गांधी कॉन्प्लेक्स के सौंदर्यकरण को लेकर अपनी बात रखी ओर कहा कि आपके द्वारा पूर्व में इसके सौंदर्यकरण के लिए जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया था।

मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा जल्द त्वरित कार्येवाही करते हुए कॉम्प्लेक्स का सौंदर्यकरण करवाने हेतु पंकज मैसोन को आश्वस्त करते हुए तुरंत संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द कॉम्प्लेक्स के सौंदर्यीकरण करने हेतु उसकी रूप रेखा बनाने हेतु ।

पिछले कई सालों से व्यापार मंडल द्वारा कॉम्प्लेक्स के सौंदर्यकरण की मांग की जा रही थी। कॉम्प्लेक्स के सौंदर्यलरन से वहाँ साफ़ सफ़ाई तो रहेगी ही और साथ ही वहां आने वाले ग्राहकों को भी आने जाने में अच्छा लगेगा।

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल संयोजक, डिस्पेंसरी रोड, उपाध्यक्ष जसपाल छाबड़ा मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.