पैठाणी पुलिस ने फर्जी CISF जवान बनकर ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार
Share your love
पौड़ी गढ़वाल पैठाणी:
आपने अक्सर फेसबुक पर स्क्रोल करते हुए एक विज्ञापन जरूर देखा होगा जिसमें सीआईएसफ का जवान अपना ट्रांसफर होने का हवाला देते हुए घर का एसी फ्रिज डबल बेड वाशिंग मशीन सोफा सेट डाइनिंग टेबल सस्ते दामों पर बेचने का हवाला देता हो कई राज्यों में ठगी कर चुका यह शख्स पौड़ी पुलिस के चुंगल में फंस गया है
शायद इस अपराधी के द्वारा यह सपने में भी नहीं सोचा गया होगा कि जो कई राज्यों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका हो वह उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के एक दूरस्थ पैठणी थाना क्षेत्र की गिरफ्त में फंस जाएगा और वह भी पौड़ी जनपद के सीमांत गांव खण्ड मल्ला की एक ग्रामीण महिला की शिकायत पर जिनका पुलिस पटवारी से दूर-दूर तक वास्ता नहीं रहता।
पुलिस कप्तान श्वेता चौबे के कुशल निर्देशन का दिख रहा असर।
अब अपराधियों का बचना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन।
खबर विस्तार से
दिनांक 17.10.2022 को वादिनी लीलावती देवी पत्नी हरिवंश सिंह नेगी, निवासी-खण्ड मल्ला, पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि मेरे पति ने दिनांक 22.09.2022 को फेसबुक पर एक फर्नीचर बेचने का विज्ञापन देखा, जिस पर मो0न0-9024984481अंकित था।
चूँकि हमें फर्नीचर की आवश्यकता थी, जिस कारण मेरे पति ने अपने मोबाइल से उक्त मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया तो उसने अपना नाम सुमित कुमार बताकर कहा कि मैं CISF दिल्ली में नौकरी करता हूँ, मेरा ट्रांसफर अण्डमान निकोबार हो गया है, जिस कारण मैं अपना फर्नीचर, टीवी, ए.सी. बेचना चाहता हूँ, जिसकी कीमत रु0 50,000/- है। मेरे पति द्वारा सामान लेने की इच्छा जताते हुये उसके बताये अनुसार उसके भिन्न-भिन्न खातों में कुल रु0 4,31,237/- डाले। उसके बाद उसके द्वारा ना ही फोन उठाया गया और ना ही फर्नीचर दिया गया। अपना फर्जी नाम बताकर हमसे धोखाधड़ी की। वादिनी की प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर जनपद के थाना पैठाणी पर मु0अ0स0-14/2022, धारा- 420 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक रमेश जयाड़ा के सुपुर्द की गयी। अभियोग उपरोक्त का अभियुक्त गिरफ्तारी से लगातार बचकर वांछित चल रहा था। जिस कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्त पर रु0 5000/- का ईनाम घोषित किया गया।
पुलिस टीम व सी.आई.यू की संयुक्त टीम का गठन किया गया। अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बार-बार बच रहा था व लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जो सोशल साईट्स नाम बदलकर आमजन से धोखाधड़ी करता है। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर घटना के त्वरित अनावरण हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से सूचना संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में संलिप्त वांछित ईनामी अभियुक्त परवेज को जनपद हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। दौराने विवेचना विवेचक द्वारा साक्ष्यों के आधार पर धारा-420/120बी भा0द0वि0 एवं 66 (c), 66 (d) IT Act की वृद्धि की गयी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तगणों की तलाश जारी है।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त परवेज ने पूछताछ में बताया कि मेरे द्वारा फेसबुक पर भिन्न-भिन्न नामों से फर्जी आई0 डी0 बनाकर लोगों से पैसों की धोखाधड़ी की जाती है। इस घटना में उसके साथ अमजद खान, जो कि मेरे चाचा का लड़का है व नाजिम जो अमजद खान साला है शामिल थे। उसके द्वारा इस मामले में CISF सुमित कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाई गयी, जिसमें उनके द्वारा फर्नीचर का विज्ञापन दिखाकर उनसे धोखाधड़ी की गयी। अभियुक्त ने यह भी बताया इसी प्रकार की धोखाधड़ी करना हमारा पेशा है, जो हम अन्य लोगों से भी करते हैं।
*अभियुक्त का नाम पताः-*
परवेज (उम्र-22 वर्ष) पुत्र महमूद, निवासी-ग्राम उदाका, थाना-रोजकामेव, जनपद- नूँह, हरियाणा।
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0स0-14/2022, अंतर्गत धारा- 420 भा0द0वि0
विवेचना में 120बी भादवि0 एवं 66 (c), 66 (d) IT Act की वृद्धि की गयी।
बरामद माल
OPPO मोबाइल फोन
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया की आम जनमानस से अपीलः-
◆ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
◆ किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
◆ अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब्स आफर से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक ना करें।
◆ अंजान QR Code स्कैन ना करें।
◆ जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
◆ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक रमेश सिंह जयाडा -पैठाणी
2. उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान -साइबर सेल
3. मुख्य आरक्षी 53 ना0पु0 प्रेमचन्द्र -पैठाणी
4. आरक्षी 186 ना0पु0 नवाब हैदर -पैठाणी
5. आरक्षी अमरजीत-सी0आई0यू0
6. आरक्षी हरीश- सी0आई0यू0
7. आरक्षी अरविन्द – साइबर सेल
8. महिला आरक्षी विमला- साइबर सेल
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
