आउटडोर गेम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का आयाम – बिट्टू कर्नाटक भाजपा वरिष्ठ नेता !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

शिव शक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को खेला गया। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला वीआईपी बॉयज और रॉयल राजपूत टीम के बीच खेला गया।


रॉयल राजपूत टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 146 रन बनाए। जवाब में वीआईपी बॉयज की टीम 15 ओवर में 118 रन ही बना सकी। इस प्रकार रॉयल राजपूत ने फाइनल मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट अपने नाम किया।


टूर्नामेंट के फाइनल अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा मंत्री (कैबिनेट स्तर) एवं खिलाड़ी बिट्टू कर्नाटक उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य खत्याड़ी आनंद सिंह कनवाल, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य गोलना कडरिया प्रेम लटवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत बिष्ट, छात्र संघ कोषाध्यक्ष विनय कनवाल, पूर्व प्रधान एवं वर्तमान किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरीश कनवाल, बी.एस. मनकोटी, ग्राम प्रधान खत्याड़ी देव सिंह कनवाल, पूर्व प्रधान तलाड विनोद कनवाल, पूर्व प्रधान सेनार अर्जुन बिष्ट, राजकीय ठेकेदार राजेंद्र सिंह कनवाल, पूर्व सैनिक रमेश जोशी एवं देवेंद्र कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, दिनेश कुमार, अभिषेक तिवारी, प्रकाश मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि युवा यदि अपने दैनिक जीवन में खेलों को अपनाएं तो वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उन्हें नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रखते हैं।


उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि जो युवा संसाधनों के अभाव में खेलों से दूर हो रहे हैं, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनके द्वारा क्रिकेट, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल जैसी खेल किट वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान पिछले 10 वर्षों से लगातार चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.