चमोली बदरीनाथ मार्ग खुलना आज संभव नहीं ! लगभग 8000 यात्री फंसे 6 किलोमीटर लंबा लगा जाम

Share your love

चमोली

 

चमोली बद्रीनाथ हेमकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे लगभग 8000 यात्री 6 किलोमीटर लंबा लगा जाम

 

उत्तराखंड में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर छिनका में भूस्खलन हो गया। इस दौरान हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हाईवे के दोनों ओर यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। यहां करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लगा है। सेना के जवान भी जाम में फंसे हैं।

 

देर शाम तक भी वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई है। जिससे हाईवे के दोनों ओर करीब 8000 तीर्थयात्री फंसे हैं जो हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।  वहीं, हाईवे अवरुद्ध होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम, जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, कर्णप्रयाग आदि क्षेत्रों में रोक लिया गया है।

 

चमोली पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील

छिनका के पास अवरुद्ध बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का प्रयास लगातार जारी है। लेकिन पहाड़ी से काफी मलबा आने के कारण आज मार्ग का खुल पाना संभव नहीं है। अत: आप सभी श्रद्धालुओं/यात्रियों से अनुरोध है कि आप जहां मौजूद है वहीं पास में होटल/धर्मशाला आदि में समय से रूकने की व्यवस्था कर लें।
कल प्रात: यात्रा मार्ग की अपडेट लेकर ही अपनी यात्रा प्रारम्भ करें।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.