जीएमएस रोड स्थित अलकनंदा एंक्लेव में ओएनजीसी से रिटायर्ड बुज़ुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत, जाँच में जुटी पुलिस….

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

आज दिनांक 09/12/2024 को थाना वसंत विहार पुलिस को अलकनंदा एंक्लेव स्थित एक घर से एक बुजुर्ग व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज आने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची ।

मौके पर अलकनंदा एन्क्लेव स्थित मकान में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े थे, जिनके पेट पर गहरे घाव के निशान थे, जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अशोक कुमार गर्ग निवासी अलकनंदा एंक्लेव, GMS रोड, देहरादून, उम्र करीब 75 वर्ष के रूप में हुई।

मृतक के संबंध में जानकारी करने में ज्ञात हुआ कि मृतक ओएनजीसी से रिटायर्ड थे तथा उक्त मकान में अकेले रहते थे। घटनास्थल पर तत्काल पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया. एसएसपी देहरादून तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे तथा निरीक्षण कर अधिकारियों/पड़ोसियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई व घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए….


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.