“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस” पर दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन्स के द्वार, जानी उनकी कुशलक्षेम, दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा…
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस” पर एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम लेते हुए उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं…

आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 21-08-2025 को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी…

इस बीच पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर श्रीमती रीना राठौर द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर बुजुर्गों को माल्यापर्ण करने के साथ-साथ तथा उनके साथ केक काटते हुए खुशियों के पल साझा किये गये और बुजुर्गों को कम्बल, बी0पी0 की मशीने, बैन्डेज, थर्मामीटर तथा दवाइंया आदि वितरित किये गये l साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर नोट कराये गये…
इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया।

दून पुलिस कप्तान द्वारा की गई इस पहल से बुजुर्गों को वरियता देते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ उनकी हर सम्भव सहायता का विश्वास दिलाये जाने की सभी सीनियर सिटिजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा पुलिस कर्मियो को आशीर्वाद देते हुए एसएसपी देहरादून तथा दून पुलिस परिवार का आभार प्रकट किया गया…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
