विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने किसानो को प्रमाण पत्र के साथ जनपद स्तरीय कृषक भूषण पुरस्कार से किया सम्मानित !
Share your love
लोकजन टुडे, ब्यूरो, देहरादून




वर्ल्ड सॉइल डे ( विश्व मृदा दिवस) के कृषक जागरूकता कार्यक्रम पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला डांग में जनपद स्तरीय कृषक भूषण पुरस्कार, विकास खडं स्तर पर प्रगतिशील कृषकों को किसान श्री प्रमाण पत्र ,मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल कटाई हेतु डांगरी वितरण, मत्स्य, बागवानी के क्षेत्र में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया l
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी किसानों को सम्बोधित करते हुये बताया कि यहां के वातावरण की शुद्ध जलवायु प्राकृतिक धरोहर कृषि, बागवानी खेती करने हेतु बेहद ही अनुकूल है l आजीविका संवर्धन हेतु कृषक विभिन्न विभागों से विकास परख योजनाओं का लाभ प्रदान करें l उन्होंने कृषकों को प्राकृतिक खेती हेतु प्रोत्साहित किया l साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने कृषकों को मृदा नमूना एकत्रीकरण विधि मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दी गयी संस्तुतियों के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की l वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला व परिसर में कृषि से सम्बंधित स्टॉल का भी निरीक्षण किया l
तत्पश्चात उन्होंने सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम फॉर एक्सटेंशन रिफॉर्मस आतमा योजना अंन्तर्गत कृषि विभाग के उत्कृष्ट कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र वितरण किये l
कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य नीतिश कुमार, सहायक निदेशक डेरी विकास पीयूष आर्य सहित जनप्रतिनिधिगण व कृषक उपस्थित रहे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
