स्वतंत्रता दिवस पर 39 कैदियों को किया जाएगा रिहा : प्रदेश के विभिन्न जिलों में है बंद

Share your love

देहरादून

उत्तराखंड की जेल से 39 कैदियों को किया जायेगा स्वतंत्रता दिवस पर आजाद

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर प्रदेश की जेलों से 39 कैदियों को रिहा किया जाएगा। इस संबंध में गत चार अगस्त को शासन ने आदेश जारी किया था। इसके बाद डीआईजी जेल धदिराम मौर्य ने भी प्रदेश की सभी जेलों को इन कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों पर देशभर की जेलों से कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के अच्छे व्यवहार वाले कैदियों की सजा माफी के संबंध में विचार विमर्श किया था। जिसके बाद गृह विभाग ने गत चार अगस्त को 39 कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए थे। इन कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.