सिलाई सेंटर की आड़ में युवतियों के साथ अश्लील हरकत, इज्जत की खातिर नहीं कर पा रही शिकायत

रूड़की: रूडकी की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मछली मोहल्ले के एक सिलाई सेंटर पर सिलाई सिखने के लिए आने वाली युवतियों ने सेंटर के संचालक मुख्त्यार खान पर अश्लील हरकते करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं एक युवती ने आरोप लगाया है की मुख्त्यार खान के द्वारा 4 अक्टूबर को उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया गया है पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है।

बता दे की रूडकी के मछली मोहल्ले में मातृछाया नाम का एक सिलाई सेंटर है। इस सिलाई सेंटर पर क्षेत्र की काफी युवतियां सिलाई सिखने के लिए आती है दो युवतियों ने आरोप लगाया है की सिलाई सेंटर का संचालक मुख्त्यार खान उनके साथ अश्लील हरकते करता है और अश्लील बाते भी करता रहता है। आरोप है की मुख्त्यार खान सिर्फ उनके साथ ही ऐसा नहीं करता बल्कि सेंटर में आई सभी युवतियों के साथ वो ऐसा ही करता है। आरोप है की मुख्त्यार डिप्लोमा देने के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए संबंध बनाने की बात करता है एक महिला ने आरोप लगाया है की मुख्त्यार खान के द्वारा उनकी बेटी के साथ अभी अश्लील हरकते की गई है जिसके बाद उनकी बेटी ने सेंटर पर आना ही बंद कर दिया है।

एक युवती ने आरोप लगाया है की वो चार अक्टूबर को अपना डिप्लोमा लेने के लिए सेन्टर गई थी। जहाँ पर मुख्त्यार ने सेन्टर का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया युवती ने शोर मचाया तो मुख्तार सेन्टर से भाग गया युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी मुख्त्यार खान पर कार्यवाही करने की मांग की है। तहरीर में बताया गया है की मुख्त्यार खान सिलाई सेंटर की आड़ में गरीब युवतियों का शारारिक और मानसिक शोषण कर रहा है गरीब युवतिया परिवार की इज्जत को देखते हुए शिकायत नहीं कर पा रही है पुलिस अब इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.