देहरादून नेहरू कॉलोनी
इन दिनों अब देखने को आ रहा है कि चोर लुटेरे रात के बजाय अब दिन के उजाले में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि अब रात के वक्त पुलिस ज्यादा सक्रिय रहती है और इस वक्त घरों में लगभग सभी परिवार के सदस्य गण रहते हैं ऐसे में चोर रात के बजाय दिन में चोरी करना पसंद कर रहे हैं इसका एक बड़ा कारण यह है कि कामकाजी लोग और स्कूली बच्चे इस वक्त बाहर होते हैं ऐसे में या तो घरों में ताले लटके होते हैं या फिर उम्रदराज महिला या बुजुर्ग ही घर में होते हैं यह समय चोरों के लिए चोरी करने और लूट करने के लिए सही साबित हो रहा है कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि अपराध की सारी घटनाएं अब दिन के वक्त अधिक हो रही हैं कुछ महीने पहले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के रिश्ते में भाई कि घर पर दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी चंद दिनों पहले नेहरू कॉलोनी में भी स्कूल संचालक के घर में भी दिन के वक्त की लूट की घटना घटित हुई
यह देखने को भी मिला है रात की अपेक्षा दिन में हम काफी लापरवाह हो जाते हैं जबकि रात को हर व्यक्ति अधिक चौकस रहता है दिन के वक्त शोरगुल अधिक होने के कारण सामान्य सा चोर सुनाई भी कम देता है रात की अपेक्षा
ऐसे बहुत सारे कारण हैं की रात की अपेक्षा दिन के वक्त या सुबह के वक्त ऐसी आपराधिक घटनाएं अब बढ़ने लगी है।
दिन के वक्त चोरी की घटना में एक चोर को आज नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया

घटना का विवरण दिनांक 18 अप्रैल 2023 को वादी मुकदमा सुरेंद्र सिंह रावत निवासी गली नंबर 5 खुशी विहार फेस वन नवादा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून के द्वारा थाना हाजा कर तहरीर दी कि दिनांक 18-04-2023 को मैं आवश्यक कार्य से दिन के समय लगभग 12:00 से 1:45 के बीच घर से बाहर गया था l इसी बीच मेरे घर से चोरों द्वारा ज्वेलरी तथा नगदी चोरी कर ली l दिनांक 18-04-2023 को ही वादी डॉ राकेश चौधरी निवासी गली नंबर 5 सैनिक कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून ने तहरीर दी कि दिनांक 18-04-2023 को मैं अपने क्लीनिक में आया था तथा मेरी पत्नी कुछ काम से पड़ोस में शाम के लगभग 6:30 बजे गई तथा जब वापस घर आई तो मेरे घर में आलमारी से ज्वेलरी तथा नकदी चोरी हो गए उपरोक्त दोनों घटनाओं की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या- 138/2023 धारा- 380 /454 आईपीसी व 139/2023 धारा- 380 /454 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
चोरी की उक्त घटनाओ की गंभीरता के दृष्टिगत थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के द्वारा पुलिस टीम बनाकर उचित दिशा निर्देश दिए गए।
उच्च अधिकारी गणों से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा
1- घटना स्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया।
2- वादियों तथा घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई।
3- पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विषय में जानकारी हासिल कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
4- सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फोटो वीडियो के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
5- थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
उपरोक्त किए गए कार्यों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर दिनांक 20 अप्रैल 2023 को मुखबिर खास की सूचना पर मोहकमपुरफ्लाईओवर के नीचे से दो अभियुक्तगणो तैयब पुत्र शौकत अली निवासी कोटला नवादा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून व झाँई पुत्र प्रेम सिंह निवासी शिव मंदिर के पास रामनगर दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून को उपरोक्त दोनों मुकदमों में चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार किया गया था।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
