खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की करीबी महिला को एनआईए की टीम ने देहरादून से किया गिरफ्तार

Share your love

देहरादून

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड में इन दिनों खुफिया विभाग और पुलिस अलर्ट मोड पर है जगह जगह अमृतपाल की तलाश में पुलिस के द्वारा दबिश दी जा रही है रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं वही

अमृतपाल की खोजबीन और जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) उत्तराखंड तक पहुंच गई है। एनआईए ने राजधानी देहरादून से एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह महिला काफी समय से अमृतपाल के अभियान से जुड़ी हुई थी।

एनआईए ने महिला से पहले उसके घर पर पूछताछ की। इसके बाद उसे अपने साथ दिल्ली ले गई है। हालांकि, महिला की गिरफ्तारी हुई है या फिर केवल पूछताछ के लिए ले जाया गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।
कई करीबी हो चुके गिरफ्तार
पंजाब और हरियाणा में अमृतपाल सिंह के कई करीबियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। धीरे-धीरे जांच में अमृतपाल सिंह के कई अन्य करीबियों का पता एनआईए और पंजाब पुलिस को मिल रहा है। एनआईए की एक टीम शुक्रवार को राजधानी देहरादून भी पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि टीम ने राजधानी के एक इलाके से महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस महिला का कनेक्शन अमृतपाल और उसके साथियों से करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी।
सोशल मीडिया पर अभियान का समर्थन करती थी महिला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अमृतपाल के अभियान को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रही थी। इसी कारण वह एनआईए की नजरों में चढ़ गई। बताया तो यहां तक जा रहा है कि यह महिला अमृतपाल से मिलने के लिए पंजाब भी जा चुकी है।

उसके यहां पर और कितने साथी हैं व किन-किन लोगों से उसके संपर्क हैं, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, एनआईए की इस पूरी कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। हालांकि, पुलिस सूत्र इस कार्रवाई से इनकार भी नहीं कर रहे हैं। बता दें कि एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसी ज्यादातर मामलों में स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं करती हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.