स्ट्रीट क्राइम के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी !!

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून 

दिनांक 29.12.2023 को वीरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र धन सिंह नेगी वर्तमान पता शिवम विहार नियर टिहरी अपार्टमेंट c/o आशीष नेगी, नेहरू कालोनी देहरादून स्थायी पता HNB बैस हॉस्पिटल कॉलोनी गंगनाली श्रीनगर गढ़वाल श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल द्वारा थाना नेहरू कालोनी में तहरीर दी की प्रार्थी अपने दोस्त के पास जा रहा था पीछे से दो मोटरसाइकिल सवारों ने ठण्डी सड़क नियर भण्डारी चौक के पास से उनका मोबाइल लूट लिया व घटना कर फरार हो गए, जिसके संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया ।

उक्त स्ट्रीट क्राइम के अनावरण करने के लिए एसएसपी  देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा सुरागरसी व सीसीटीवी सर्विलांस के माध्यम से आज दिनांक 30.12.23 को घटना में शामिल 2 लड़को को दून यूनिवर्सिटी क्षेत्र मोथरोवाला पुल के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।

अभियुक्तगणों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व वादी से लूटा गया मोबाइल भी बारामद किया गया।

पूछताछ में उक्त किशोर नाबालिग निकले ।विधि विवादित किशोरो को पुलिस संरक्षण में लिया गया । विधि विवादित किशोरो/बाल अवचारियों को आज माननीय किशोर न्याय बोर्ड देहरादून  के समक्ष पेश किया गया ।

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाईपास उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी, हेड कांस्टेबल विद्यासागर उनियाल एवं कांस्टेबल विवेक राठी शामिल थे l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.